फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   police expose illegal factory

नकली चूर्ण बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
बलिया ब्यूरो
बलिया ब्यूरो Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
police expose illegal factory
रामपुर मे थाना गंज छेत्र मे आचार बनाने की टंकी मे गिरने से हुई आरिफ , असलम , जमीर की हुई मौत के बाद आचार बनाने की टंकी को देखते सीओ।
डाबर कंपनी का नकली लवण भास्कर चूर्ण बनाने की फैक्ट्री को बैरिया पुलिस व कंपनी के उच्च अधिकारियों ने बुधवार को छापेमारी कर पकड़ लिया। छापे में फैक्ट्री के संचालक बैरिया निवासी संतोष कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में नकली चूर्ण के भरे डिब्बे, कंपनी के स्टीकर व खाली डिब्बा बरामद किए गए। इन डिब्बों में लवण भास्कर चूर्ण की पैकिंग  होनी थी।
विज्ञापन


डाबर कंपनी नई दिल्ली के मुख्य जांचकर्ता कुमार दयाशंकर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि डाबर का नकली उत्पाद बैरिया में तैयार कर जनपद के आयुर्वेदिक दवाओं के दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। कुमार दयाशंकर ने अपने सहयोगी रणजीत कुमार के साथ दिल्ली से बलिया आकर पुलिस अधीक्षक को सारी बाते बताई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर नकली कंपनी का भंडाफोड़ व संचालक की गिरफ्तारी करने की निर्देश दिया गया। जिस पर बैरिया कस्बा निवासी संतोष कुमार चौरसिया के घर छापा मारकर भारी मात्रा में चूर्ण बरामद किया गया।
विज्ञापन


एसएचओ अतुल कुमार राय ने बताया कि छापामारी के दौरान 418 खाली डिब्बे, दो हजार भरे हुए नकली लवण भास्कर चूर्ण के डिब्बे, एक किलो खुला लवण भास्कर चूर्ण, 1323 नकली डाबर का स्टिकर बरामद किया गया। कंपनी के मुख्य अधिकारी कुमार दयाशंकर के तहरीर पर केस पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed