देहरादून: पटेलनगर लूटकांड में आठवें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, 14 लाख की लूट में था शामिल
पटेलनगर लूटकांड में पुलिस की तलाश के बीच एक और आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी आदित्य ने पहले वीडियो जारी कर लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी।
विस्तार
पटेलनगर में छोटी दीपावली के दिन हुई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में आठवें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसने एसीजेएम प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
पटेलनगर में हुई इस लूट की वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले में आदित्य का नाम भी सामने आया था। उसने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर लूट की घटना में शामिल होने की बात कही थी। वीडियो में आदित्य ने दावा किया था कि उसने ही कार से रुपयों से भरा थैला उठाया था।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा
इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब उसने खुद अदालत पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इस मामले में आदित्य आठवां आरोपी है, जिसने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
