फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Place the chocolate was innocent of cannabis pill

मासूम को चाकलेट की जगह दी भांग की गोली

Wed, 25 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 25 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Place the chocolate was innocent of cannabis pill
कोतवाली क्षेत्र के सिसवार खुर्द गांव में चाकलेट की जगह दूकानदार ने एक बालक को भांग की गोली पकड़ा दी। इसे खाने के बाद जब बालक की हालत कुछ ही देर में बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे आनन फानन में सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि चाकलेट में भांग जैसा कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ है, जिसे खाने से तबियत बिगड़ी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के सिसवार खुर्द गांव में निवासी संतोष राम के चार वर्षीय पुत्र शुभम ने मंगलवार की शाम गांव की चट्टी के एक जनरल स्टोर से चॉकलेट खरीदी।


दूकानदार ने चॉकलेट और भांग की गोली अगल-बगल ही रखी थी। उसने चॉकलेट की जगह बच्चे को भांग की गोली पकड़ा दी। बालक ने उसे खा लिया और कुछ ही देर के बाद उसकी हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन



परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए और आनन-फानन में उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बालक के पिता ने दूकानदार के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बाबत कोतवाली के एसआई अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है और उसी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में आता है तो मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed