फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   petrol ka paisa mangane par mari goli

पेट्रोल का पैसा मांगने पर मारी गोली

Tue, 12 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 12 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
petrol ka paisa mangane par mari goli
घायल पेट्रोलपंप कर्मी अरविंद कुमार।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआबारी स्थित पेट्रोलपंप पर सोमवार की रात  बदमाशों ने पेट्रोल भरने के बाद पैसा मांगने पर पेट्रोलपंप कर्मी को  गोली मार दी। आनन-फानन में घायल कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस एक युवक को उठाकर पूछताछ कर  रही है।
विज्ञापन



सुखपुरा  थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी के पास किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप स्थित है। पेट्रोल पंप पर सोमवार को करीब पौने दस बजे तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाश पहुंचे। वहां पेट्रोल पंप कर्मी अरविंद यादव से अपनी बाइक में तेल भरवाया। जब अरविंद ने पैसा मांगा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली  कर्मी के हाथ में लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और शोर मचाने लगा। शोर सुन अन्य कर्मी जब तक उसके पास पहुंचते बाइक सवार बदमाश भागने  में सफल रहे। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल को  जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश  में जुट गई। पेट्रोल पंप कर्मी गुड्डू यादव के तहरीर पर पुलिस ने मामले  में हत्या के  प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।  सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले में बाइक के नंबर के आधार पर एक युवक को  हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दशहत  है। इस बाबत सीओ केसी सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा  दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस  गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed