{"_id":"5fca1a21ca9684629073b1fb","slug":"miscreants-firing-on-the-nephew-of-former-block-chief-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे पर बदमाशों ने की फायरिंग, मित्र से मिलकर जा रहे थे घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे पर बदमाशों ने की फायरिंग, मित्र से मिलकर जा रहे थे घर
Fri, 04 Dec 2020 04:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशानंद गिरी के भतीजा अंशुमान गिरी पर गुरुवार की रात हमलावरों ने फायरिंग की। संयोग अच्छा रहा कि वह बाल-बाल बच गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घोड़हरा निवासी अंशुमान गिरी 28 पुत्र स्वर्गीय ब्रह्मानंद गिरी गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपने मित्र से मिलकर क्रेटा कार से बलिया से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह जनाड़ी चट्टी से घोड़हरा स्थित कब्रिस्तान के रास्ते से गाड़ी धीमी कर मुड़े वैसे ही अज्ञात हमलावरों ने उन्हें लक्ष्य कर पहला फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक दो और फायर किया। संयोग अच्छा रहा कि वह बाल-बाल बच गए। गोली लगने से गाड़ी के सामने एवं साइड का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित अंशुमान गिरी ने दुबहड़ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि घटना का पर्दाफाश अविलंब किया जाएगा।
विज्ञापन