फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   khet me mila mahila ka shav

खेत में मिला महिला का शव

Wed, 01 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 01 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
khet me mila mahila ka shav
ब्राजील में 16 साल की लड़की से गैंगरेप - फोटो : BBC
क्षेत्र के कसबा बुढ़वा बाबा स्थान के समीप एक मक्के के खेत में बुधवार की सुबह एक अर्धविक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी मीरा देवी पत्नी रामगुलाम गोंड के रूप में की गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन



कसबा स्थित उत्तर टोला निवासी सोमारू गोंड की पुत्री मीरा की शादी लगभग 25 वर्ष सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी रामगुलाम गोंड के साथ हुई थी। प्रेतबाधा और अर्धविक्षिप्त होने के कारण महिला नवका बाबा स्थान पर अक्सर आया-जाया करती थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह बुढ़वा बाबा के स्थान के बगल में लगे मक्के के खेत में चारा काटने गए एक वृद्ध ने महिला का शव देखा। यह बात धीरे-धीरे इलाके क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसी बीच मृतका के भाई हीरालाल ने अपनी बहन मीरा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत सीओ बांसडीह लक्षीराम यादव ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।

क्षेत्र के बुढ़वा बाबा के स्थान पर हुई अर्ध विक्षिप्त महिला के मौत के मामले में मनियर पुलिस भले ही हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांचकर कार्रवाई में जुटी है। लेकिन लोगों की माने में मृतका मीरा देवी की मौत संदेह के घेरे में है।


कारण की मृतका के गले में उसी के साड़ी को लपेटा हुआ देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर हत्या की गई है। चर्चा यह भी है कि उक्त महिला के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। महिला पांच बच्चे  सुभावती (20), सुरेंद्र (17), जीउत (13), कुमारी सुधा (8), धानमुनी (5) हैं। जिसमें सुभावती की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed