फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four to life imprisonment in dowry death

दहेज हत्या में चार को उम्र कैद

Thu, 11 Feb 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Thu, 11 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Four to life imprisonment in dowry death
दहेज हत्या कर शव गायब करने के एक मामले में गुरुवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों पर दोष साबित पाया। इस मामले में कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय नरेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने की।
विज्ञापन



अभियोजन के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के नेमछपरा निवासी प्रेमशंकर तिवारी ने 20 नवंबर, 2005 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि उसकी बेटी रिचा की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के मंदी राय के टोला निवासी अशोक तिवारी के साथ 14 मई, 2004 को हुई थी।
विज्ञापन



शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी बेटी से 50 हजार नकद, बाइक और फ्रीज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर 18 नवंबर, 2005 को मिट्टी तेल उड़ेल कर उसको मार डाला। आरोपियों के प्रभाव के चलते थाने में पुलिस ने तहरीर दर्ज नहीं की थी। इससे क्षुब्ध होकर कोर्ट से गुहार लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट के आदेश पर सहतवार थाने में मृतका के पति अशोक तिवारी, ससुर दीनानाथ, सास रामदुलारी देवी, जेठानी निर्माला देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप पत्र प्रेषित होनेे के बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी को दोषी पाया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी निर्भय नारायण सिंह और बचाव पक्ष से अरुण कुमार शुक्ल ने पैरवी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed