फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A second passport was obtained by concealing facts, the secret was revealed during the biometric check for an Australian visa.

Pilibhit News: तथ्य छिपाकर बनवाया दूसरा पासपोर्ट, ऑस्ट्रेलिया वीजा की बायोमीट्रिक जांच में खुला राज

Thu, 27 Aug 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A second passport was obtained by concealing facts, the secret was revealed during the biometric check for an Australian visa.
पहले पासपोर्ट में गुरजंट सिंह, दूसरे में कुलदीप सिंह नाम और अलग जन्मतिथि, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

घुंघचाई। विदेश में अच्छी कमाई के प्रलोभन में ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे युवक ने कथित तौर पर अपने व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया। दोनों पासपोर्टों के विवरण अलग-अलग होने का मामला ऑस्ट्रेलिया वीजा प्रक्रिया के दौरान बायोमीट्रिक जांच में सामने आया। जांच में पहले पासपोर्ट पर दर्ज नाम और जन्मतिथि से अलग नाम और जन्मतिथि पर दूसरा पासपोर्ट जारी होने की जानकारी मिली। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया। घुंघचाई थाना पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधौपुर निवासी गुरजंट सिंह ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। पासपोर्ट कार्यालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके नाम से एक पासपोर्ट जारी हुआ। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर अपने व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि दूसरे आवेदन के दौरान पहले पासपोर्ट से संबंधित तथ्यों को छिपाया गया और अलग विवरण के आधार पर दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब युवक ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू की। ऑस्ट्रेलिया वीजा प्रोसेसिंग के दौरान हुई बायोमीट्रिक जांच में युवक के दस्तावेजों की जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान दोनों पासपोर्टों में दर्ज व्यक्तिगत विवरण में अंतर पाया गया। इसके बाद पासपोर्ट से संबंधित जानकारी की जांच की गई तो एक ही व्यक्ति के नाम से अलग-अलग विवरण वाले दो पासपोर्ट होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली के वरिष्ठ अधीक्षक की ओर से सात मई को पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में पूरे मामले से अवगत कराया गया। पत्र में बताया गया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के अभयपुर माधौपुर निवासी गुरजंट सिंह के पासपोर्ट संख्या आर0219825 की जानकारी ऑस्ट्रेलिया वीजा प्रोसेसिंग की बायोमीट्रिक चेकिंग के दौरान सामने आई।

विवेचना के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed