फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hangs herself, worried about her son going away.

Jalaun News: बेटे के बाहर जाने की चिंता में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself, worried about her son going away.
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में मंगलवार शाम बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की पत्नी ने घर की तीसरी मंजिल पर जीने की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद घर पहुंचे परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारा और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इंदिरा नगर निवासी सुजीत कुमार बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई की दुकान चलाते हैं। उनके इकलौते पुत्र अभिजीत का बीटेक में चयन हुआ है। परिजनों के अनुसार बेटे के चयन के बाद से उनकी पत्नी दयावती (40) कुछ दिनों से तनाव में थीं। उन्हें चिंता थी कि इकलौता बेटा पढ़ाई के लिए घर से बाहर चला जाएगा तो वह अकेली कैसे रहेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम जब दयावती ने यह कदम उठाया, उस समय घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो उन्हें दयावती दिखाई नहीं दीं। तलाश करने पर वह तीसरी मंजिल पर फंदे पर मिलीं। परिजन उन्हें नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दयावती की मौत से पति सुजीत कुमार और पुत्र अभिजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आनंद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed