फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five statues of Astartha stolen recovered

चोरी गई अष्टधातु की पांच मूर्तियां बरामद

Fri, 23 Feb 2018 11:47 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 23 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Five statues of Astartha stolen recovered
फेफना थाना क्षेत्र के दरामपुर से बरामद अष्ठधातु की मूर्तियां। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से 24 जनवरी की रात चोरी हुई अष्टधातु की पांच मूर्तियां फेफना पुलिस ने दरामपुर घाट स्थित वट वृक्ष के पास से शुक्रवार की सुबह बरामद की हालांकि इस मामले में आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।  श्रीराम जानकी मंदिर में स्थापित करोड़ों रुपये की श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, राधे-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियों पर चोरों ने 24 जनवरी की रात हाथ साफ कर दिया था। वारदात उस समय हुई थी जब हल्दी थाना क्षेत्र के बसुहपाह निवासी व मंदिर के पुजारी अरुण कुमार पांडेय घटना से दो दिन पूर्व पिता की तबियत खराब होने पर गांव चले गए थे। चोरी की जानकारी सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे गांव के गिरीजेश राय को हुई। ग्रामीणों ने पांचों मूर्तियों की कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई थी। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय ने मूर्ति चोरी का एक सप्ताह के अंदर खुलासा न होने पर धरना देने का अल्टीमेटम दिया था। जबकि 25 फरवरी को श्रीराम जानकी मंदिर से चंद्रशेखर नगर तक मानव श्रृखंला बनाकर विरोध जताने का निर्णय भी लिया था।
विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार की सुबह दरामपुर घाट पर स्नान करने जा रहे एक व्यक्ति ने वट वृक्ष के नीचे पांचों मूर्तियां देखीं तो ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।  सूचना पर पहुंचे फेफना एसओ विनीत मोहन पाठक मूर्तियों को बरामद कर थाने ले आए। पूर्व मंत्री नारद राय के संग थाने पहुंचे   ग्रामीणों ने चोरी हुई पांचों मूर्तियों की शिनाख्त की। इसके बाद ग्रामीणों ने श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, राधे-कृष्ण की मूर्तियों को फूल माला पहनाकर जयघोष लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पशुपति नाथ बाबा की कृपा से चोरी की मूर्तियां बरामद हुई है। उधर, बलिया के नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने मूर्तियों के बरामद होने                        पर कहा कि प्रदेश सरकार की    हनक से अपराधी भयग्रस्त है। बताया कि वह मूर्तियां बरामद करने के लिए अफसरों पर दबाव बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed