फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five bikes recovered , accused arrested

पांच बाइकें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 23 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five bikes recovered , accused arrested

विज्ञापन
बलिया। फेफना पुलिस ने रविवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बंद पड़े एक ईंट भट्ठे के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की। एक वाहन चोर को भी पकड़ा है।

रविवार की रात थानाध्यक्ष श्याम जी यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि मन्नोपुर गांव के समीप बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास चोरी की पांच बाइक रखी गई हैं। उसे वाहन चोर बेचने के फिराक में हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ संबंधित स्थान पर पहुंच गए। इलाके को घेर लिया और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


 मौके से चोरी की पांच बाइक के साथ नगरा थाना क्षेत्र के सरैया बगडौरा निवासी विपिन राजभर पुत्र रमाशंकर राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि अभियुक्त के दो साथियों बगडौरा निवासी अजय उर्फ गोलू हरिजन और
विज्ञापन
विज्ञापन



बैरिया थाना के सुरेमनपुर गंगापार निवासी अजय उर्फ अंकित तिवारी को गड़वार पुलिस ने 28 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार साथियों की जमानत के लिए पैसा जुटाने के लिए अभियुक्त बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष श्याम जी यादव के साथ उप निरीक्षक वीरपाल सिंह और प्रमोद कुमार  यादव, कांस्टेबल नर्वेश मिश्रा, अखिलेश यादव, प्रभाकर यादव, संजय यादव, अवधेश यादव, मनोज यादव, स्वाट टीम के राम निहाल यादव व अतुल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed