फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   diet se chori hua saman wapas

डायट से चोरी हुआ सामान 12 घंटे के भीतर बरामद

Wed, 18 Jan 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 18 Jan 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
diet se chori hua saman wapas
चोर
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कि कंप्यूटर कक्ष के ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने कंप्यूटर और सीपीयू सहित लाखों रुपये के सामान गायब कर दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने मंगलवार की शाम डाग स्क्वाड की मदद से बैटरी छोड़ चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने एचपी कंपनी के डेस्कटॉप, सीपीयू दो पीस, मानीटर दो पीस, इंटेक्स कंपनी की यूपीएस दो पीस इनवर्टर की बैटरी दो पीस इनवर्टर, एक पीस सेलेस्टा बायोमैट्रिक मशीन, एक पीस डी लिंक, ब्राडबैंड मॉडल, एक पीस एचपी प्रिंटर,  लेजर जेट प्रिंटर, कैनन स्कैनर, दो स्पीकर सीपीयू सहित लाखों रुपयों का सामान गायब कर दिया था।
विज्ञापन



पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सामानों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की शाम पुलिस ने डागस्क्वायड के सहयोग से पुलिस ने बैटरी छोड़ अन्य सभी सामनों को डायट के पीछे स्थित गड्ढे से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले चोर भी पकड़ लिये जाएंगे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed