फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Denied permission without breaking pitcher

बिना अनुमति मटकी फोड़ने से रोक दिया

Mon, 07 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 07 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Denied permission without breaking pitcher
बेल्थरारोड नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन में रविवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बगैर प्रशासन की अनुमति के  आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम रूकवा दिया। इसके लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस कार्रवाई से लोगों में भगदड़ मच गई और कई बच्चे चुटहिल हो गए। पुलिस कारवाई से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रविवार की शाम को वार्ड नंबर तीन में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को देखने काफी देर से भारी संख्या में मौके पर मौजूद थे। लेकिन प्रशासन सेे इसकी अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों की टोलियां गोलबंद होकर सीढ़ीनुमा आकृति बनाकर ऊचाई पर लटकते तक पहुंचने की कोशिश में लगी थी। इसी बीच पुलिस आ धमकी। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बिना कुछ सोचे समझे अचानक वहां मौजूद लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का ये रूप देखकर उपस्थित लोग सहम गए और उनमें भगदड़ मच गई। भागदौड़ के दौरान कई बच्चे गिरकर हल्के घायल हो गए। इस बाबत उभांव थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज का कहना है कि ये आयोजन यहां पहले कभी नहीं होता था। ये पहली बार किया जा रहा था वो भी बगैर इजाजत के।


इस वजह से लोगों को समझाने पर वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग किया गया।  इसी वजह से सोमवार को विचला पोखरा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किए जाने वाला मटका फोड़ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed