{"_id":"582b1e864f1c1b56368fec42","slug":"deasol-bharane-gaye-yuvak-ko-peeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल भराने गए युवक को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजल भराने गए युवक को दबंगों ने पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 15 Nov 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने शिवम पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह डीजल भराने गए 35 वर्षीय युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। हद तो तब हो गई कि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज व मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया लेकिन उपस्थित अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव ने मेडिकल बनाने से इंकार कर दिया ।
जिससे नाराज होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर लोगों ने डॉक्टर के आवास के अंदर ही धरने पर बैठे गए। स्थिति को देखते हुए करीब 1 घंटे बाद डॉक्टर मेडिकल बनाने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।दोकटी थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी विजेंद्र कुमार मिश्र पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र मिश्र मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे डीजल लेने के लिए सोनबरसा स्थित शिवम पेट्रोल पंप पर गए हुए थे।
तभी करीब आधे दर्जन दबंग युवक लाठी-डंडे से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डा. विजय कुमार यादव अपने आवास में मौजूद थे। कहा कि 12 बजे के बाद मेडिकल मुआयना होगा।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने पहले डॉक्टर विजय यादव से अनुनय-विनय किया, जब बात नहीं बनी तो दर्जन भर लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। धरना पर बैठे लोगो का कहना है कि अस्पताल के अधीक्षक डा. विजय यादव से पूरे क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, निखिल उपाध्याय, मनोज गुप्त अदि लोग मौजूद रहे । वहीं इस बारे में पूछे जाने पर सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे ने कहा कि मामले की जानकारी है। घायल युवक के पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।