फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dada's death in gram

हादसे में दादा की मौत पोते समेत दो घायल

Mon, 16 Oct 2017 10:49 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 16 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dada's death in gram
प्रतीकात्मक तस्वीर
बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम केवरा में सोमवार को सुबह अनियंत्रित ट्रक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बाइक से जा भिड़ी। जिससे बाइक के पीछे बैठे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सायकल सवार व बाइक चालक घायल हो गए। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरांक निवासी सीतारात राजभर कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी बांसडीह कोतवाली अंतर्गत केवरा आए हुए थे। सोमवार की सुबह वापस अपने घर के लिए अपना पोता राजधन के साथ बाइक से रवाना हुए। इस बीच केवरा गांव के पाठक भवन के ठीक सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पहले अकोल्ही निवासी रामउद्देश (45) को टक्कर मारा, फिर जाकर बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के पीछे बैठे सीताराम राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पोता राजधन (20) और सायकल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी तो दूसरी तरफ बेटी के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने शव को रख चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिवेदी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर के जाम को समाप्त कराया एवं वृद्ध के परिवार वालों को तत्काल 30000 एवं कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ देने की बात कही। जाम करने वालों में प्रमुख रूप से बृजेश मिश्रा, चंदन मिश्रा, दीपक सिंह, मुन्ना राजभर, उमाशंकर पाठक सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed