फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crime couldnot stop in ballia

बलिया जिले में नहीं रुक रही चोरी-छिनैती की वारदातें

Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime couldnot stop in ballia
फरवरी से अब तक दो दर्जन स्थानों पर हुई चोरियां - फोटो : अमर उजाला
बलिया जनपद में चोरी व छिनैती की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो करीब दो दर्जन स्थानों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने व खुलासा करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार लूट, छिनैती, चोरी व हत्या आदि पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए कटिबद्ध है। जिसके लिए प्रदेश के पुलिस महकमा को मुख्यमंत्री ने सख्ती से निबटने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में एसपी राम प्रताप सिंह ने चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए समस्त सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है। इसके अलावा रात में गश्त बढ़ाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


बावजूद चोरी, छिनैती व लूट की घटनाएं कम होने की बजाय काफी बढ़ गई है। फरवरी माह से अब तक के आकड़ों पर गौर किया जाय तो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब दो दर्जन स्थानों पर चोरी, छिनैती व लूट की घटनाएं घटित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एसपी के निर्देश पर पुलिस महकमा रात में गश्त कर रहा है। लेकिन चोरी, छिनैती व लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है, जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। 

केस-एक
23 मार्च को दिन दहाड़े शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर मस्जिद के पास बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक जनार्दन सिंह से एक लाख रुपये से भरा बैग छिनकर भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश अब भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है।
केस- दो
25 मार्च की रात फेफना थाने के मिड्ढा गांव निवासी भोला माली के घर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ 18 हजार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

केस-तीन
26 मार्च की रात बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी गांव निवासी सुग्रीम सिंह के घर चोरों ने दो लाख रुपया सहित करीब छह लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात चोरोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed