{"_id":"4264d206c77d4359fd80e7276cb48f9a","slug":"cooks-and-passers-strove-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों और राहगीरों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोइयों और राहगीरों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में पुरानी रसोइयों की नियुक्ति और अन्य रसोइयों का बकाया मानदेय न मिलने को लेकर मंगलवार को तहसील के मुख्य गेट पर ताला बंदकर रसोइया संघ ने घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयां मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही।
मामला बनता न देख रसोइयों ने नगरा मोड चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। रसोइयों ने राहगीरों के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
यह सिलसिला तीन से चार घंटे तक चला। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष जाम स्थल पहुंच गए। इस दौरान रसोइयों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी रही। और तो और आक्रोशित रसोइयों ने स्कूली बच्चों के वाहनों और पैदल यात्रियों को भी नहीं आने-जाने दिया।
विज्ञापन
इससे परेशान आम लोगों और रसोइयों में धक्कामुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद वहां थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। चक्काजाम में जिलाध्यक्ष चमेली सिंह, मीना देवी, यशोदा देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रहीं।