फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   child killed by truck

ट्रक ने ली बच्ची की जान

Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
child killed by truck
ट्रक ने ली बच्ची की जान
कोतवाली क्षेत्र के बांढूबांध चट्टी पर बुधवार की शाम ट्रक की जद में आने  से छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क  पर शव रखकर जाम लगा दिया। जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गए। बाद में सीओ सिटी रसड़ा श्रीराम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। वहीं भाग रहे ट्रक को कासिमाबाद थाने की पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 


गाजीपुर जनपद के बड़ेसर  थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी सुनिल गुप्ता की छह वर्षीय पुत्री सोनम गुप्ता  रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव निवासी अपने नाना राजबलि गुप्ता के यहां आई  हुई थी। वह घर से बांढूबांध चट्टी पर स्थित नाना के किराने की दूकान पर  सामान लेने जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते वक्त रसड़ा की ओर से गैस लेकर  तेज गति से कासिमाबाद की ओर जा रहा ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके  पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 

जबकि ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। इससे  आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद पर चट्टी पर शव रख जाम लगा दिया।  जाम के कारण सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed