फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chargesheet against six accused

छह आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र

Thu, 11 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 11 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet against six accused
मऊ के बसपा नेता परशुराम तिवारी और उनके पिता विंदेश्वरी तिवारी की हत्या
विज्ञापन
के मामले में उभांव पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र एसीजीएम न्यायालय में दाखिल कर दिया है।

पुलिस हत्याकांड में शामिल एक शूटर की तलाश अभी भी जारी है। साथ ही मृतक के पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

मऊ के मधुबन थाने के बांसतराव ग्राम निवासी बसपा नेता परशुराम तिवारी और उनके पिता विंदेश्वरी तिवारी के इसी साल 31 अगस्त को उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार शमशान स्थल के निकट गोली मारकर हत्या क र दी गई थी।

  मामले में पुलिस ने शूटरों को सूचना देने वाले स्वामीनाथ तुरहा को पकड़कर पूछताछ शुरू की। शिकंजा कसने के बाद घटना में शामिल आठ आरोपियों में से छह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

इनमें से पांच आरोपियों ने बलिया एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इन आरोपियों से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

इस दौरान एक आरोपी सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को देवरिया जनपद के भागलपुर से पहले ही बरामद कर लिया था। लूटी गई रिवाल्वर को पुलिस अब भी तलाश रही है।

घटना में शामिल बबलू भी कुछ दिन पहले मऊ के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने आवेदन दिया है।

पूर्व में आरोपी संपूर्णानंद और अरुण सिंह को भी पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।  दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी राजेश सिंह,

अनूप सिंह, सोनू, अजय सिंह, अरुण सिंह, बबलू तथा संपूर्णानंद के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। मुख्य शूटर के साथ ही घटना के समय बसपा नेता से लूटी गई रिवाल्वर की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed