फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brick - kiln an hour orgy of rogues

ईंट-भट्ठे पर बदमाशों का एक घंटे तक तांडव

Mon, 12 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 12 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brick - kiln an hour orgy of rogues
पकड़ी थाना क्षेत्र के कौआ कड़सर गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे पर रविवार रात दर्जनभर हथियारबंद लुटेरों ने भट्ठा संचालक और मुनीम को बंधक बनाकर एक लाख से अधिक रुपये लूट लिए। महिला मजदूरों के कपड़े फाड़े और कान, नाक, गले और हाथ के आभूषण तक उतरवा लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर मजदूरों की पिटाई की। लुटेरों ने भट्ठा मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी। लुटेरों के जाने के बाद किसी तरह भट्ठा संचालक ने सूचना पुलिस को दी। भट्ठा मालिक ने मामले में 12 नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


गड़वार थाने के मदनपुरा निवासी प्रभुनाथ यादव 15 साल से पकड़ी थाने के कौआ कड़सर गांव में ईंट भट्टा चलाते हैं। रविवार देर रात 12 की संख्या में बदमाश पहुंचे और सो रहे मुनीम सत्यदेव तिवारी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीम के पास से मोबाइल और आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बगल में सो रहे किशनदेव राजभर को जगाया और उसे सो रहे भट्ठा मालिक के पास ले गए। बदमाशों ने असलहा सटाकर प्रभुनाथ को भी बंधक बना लिया।

भट्ठा संचालक की मोबाइल लूटने के बाद उनके पास से एक लाख रुपये भी लूट लिए। फिर लुटेरे भट्ठा मालिक के पास सो रही महिला मजदूरों को भी जगाया और असलहे के बल पर उनके कान, नाक, गला और हाथ में मौजूद आभूषण लूट लिए।

 महिलाओं के विरोध पर उनके शरीर के कपड़े तक फाड़ दिए। लुटेरों ने एक घंटे तक तांडव मचाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को देने पर ईंट भट्ठा मालिक को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।


भट्ठा मालिक ने तहरीर में बताया है कि एक माह पूर्व गौरी निवासी रामू राजभर से कहासुनी हुई थी। उसने देख लेने की  धमकी दी थी। इस बाबत पकड़ी थानाध्यक्ष दीप नारायण सरोज ने कहा कि भट्ठे पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है।

मामले की छानबीन जारी है। जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर भट्ठे पर
सहमी महिला मजदूर काम छोड़कर घर जाने को सोच रही हैं। उनका कहना है कि जब मालिक ही सुरक्षित नहीं हैं तो वे कैसे सुरक्षित रहेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed