फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blood was removed in the name of investigation

जांच के नाम पर निकलवा लिया खून

Tue, 04 Aug 2015 10:30 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Blood was removed in the name of investigation
सुखपुरा थाने में अस्पताल में काम करने वाले एक युवक ने धोखे से जांच कराने के नाम पर अपने ही दोस्त का एक यूनिट खून निक लवा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके दोस्त को शक हुआ। उसने अपने घरवालों को बुलवा लिया। इससे नाराज घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने दोनों में सुलहनामा लिखवाकर आरोपी युवक को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


ब्रह्माइन डेरा निवासी जितेंद्र कुमार यादव सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। उसके हाथ के एक अंगुली में कई फुंसियां हो गई थी। पड़ोसी गांव भरतपुर का उसका दोस्त तारके श्वर तिखमपुर स्थित अस्पताल में कार्य करता है। जितेंद्र ने अपने दोस्त में अपनी अंगुली दिखाई। उसके  दोस्त ने अंगुली में इंफेक्शन होने की बात कही और खून चेक कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


दोस्त की सलाह पर वह उसके अस्पताल में पहुंचा जहां जांच के नाम पर उसका एक यूनिट खूल निकाल लिया गया। इसी बीच जितेंद्र को शक हो गया और उसने अपने गांव के लोगों को फोन से सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया और आरोपी युवक की पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। साथ ही निकाले गए खून का पैकेट भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह पैकेट सरकारी अस्पताल का है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कोतवाली लाए। बाद में आरोपी युवक से सुलहनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।  पूछे जाने पर शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है, क्योंकि वादी की ओर से यह लिखकर दिया गया था कि उसने ब्लड डोनेट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed