{"_id":"578bd3534f1c1b9432c4b958","slug":"bjp-leader-s-house-to-steal-millions-in-cash-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर नगदी समेत लाखों की चोरी
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सिंगही गांव में शनिवार की रात चोरों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर 60 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार की भोर में हुई। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी एवं भाजपानेता सुभाष चौहान का परिवार प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए। चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर आंगन में उतर आए और एक कमरे का ताला तोड़ उसमें रखे 60 हजार रुपये नगदी समेत 10 तोला सोने के आभूषण एवं चांदी के 15 तोला आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। रविवार की भोर में जब पीड़ित शौच के लिए उठा जो कमरे का दरवाजा खुला देख अवाक रह गया। वह शोर मचाने लगा। शोरगुल सुन परिवार के सदस्य जग गए। जहां देखा गया कि चोरों ने लाखों रुपये के गहने के साथ ही 60 हजार रुपये नकदी उड़ा दिया है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही चोरी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।