फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bank officer ban udaya paisa

बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ाया पैसा

Thu, 09 Feb 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 09 Feb 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
bank officer ban udaya paisa
cyber crime
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खाताधारक से एटीएम कोड की जानकारी लेकर 15 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी भनक लगते ही खाताधारक के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कोड के जरिए खाते से पैसा उड़ा देने वाले जालसाजों का गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन


ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने के बाद भी लोग इनकी चिकनी चुपड़ी बातों के झांसे में आ रहे हैं। क्षेत्र के तिरनई खुर्द ग्राम के चकिया मौजा निवासी नरसिंह कुमार के मोबाइल पर मंगलवार को फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताकर नरसिंह से खाते के बाबत जानकारी मांगी। नरसिंह ने फोन करने वाले फर्जी बैंक अधिकारी को अपने एटीएम कोड की जानकारी दे डाली।
विज्ञापन



बुधवार को जब नरसिंह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बेल्थरारोड शाखा में पैसा निकालने गया तो खाते से पैसा गायब देख वह चौंक पड़ा। भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए जालसाज को पकड़ने की गुहार लगाई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed