{"_id":"5a15b1ee4f1c1b6a678bd453","slug":"baloo-smugglers-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग
ballia
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर घाट पर मंगलवार की शाम बालू तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग करते हुए तस्कर लाल बालू लदी नाव लेकर फरार हो गए। प्रशासन के लाल बालू की हो रही तस्करी पर सख्त हो जाने से तस्कर बौखला गए हैं। पुलिस महकमा अवैध लाल बालू के खिलाफ सख्त हो गया। जिसका नतीजा रहा कि मुखबिर की सूचना पर चांददीयर चौकी पुलिस मंगलवार की शाम घाट पर पहुंच गई, जहां बालू कारोबारियों ने टीम पर फायर झोंक दिया और बालू लदी नाव लेकर भाग निकले। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध लाल बालू का कारोबार करने वाले तथा वाहनों के साथ ही अब घाटों पर पुलिस की नजर है। कहा कि किसी भी घाट पर अवैध रूप से लदी लाल बालू की नाव मिलती है तो उसे हरहाल में जब्त किया जाएगा। कहा कि चांददीयर में नाविकों द्वारा फायर किया गया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस प्रशासन उन नाविकों पैनी नजर रख रही हुई है, जो यूपी-बिहार की सीमा का हवाला देकर लाल बालू का खेल कर रहे हैं।