फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder case: STF reaches main accused Dhirendra at nine o'clock

बलिया लाया गया मुख्य आरोपी धीरेंद्र, आज न्यायालय में पेशी के बाद रिमांड लेगी पुलिस

Mon, 19 Oct 2020 01:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ballia murder case: STF reaches main accused Dhirendra at nine o'clock
बलिया कोतवाली पहुंचा मुख्य आरोपी धीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र को लेकर एसटीएफ की टीम लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस को सौंपकर एसटीएफ रवाना हो गई। आज न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस रिमांड लेगी। मुख्य आरोपी 75 हजार के इनामी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की सुबह ही वारदात में नामजद 75-75 हजार के इनामी संतोष यादव और अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन

Ballia murder case: STF reaches main accused Dhirendra at nine o'clock
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि दुर्जनपुर में एक नहीं कई हथियारों का यूज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के वीडियो देखने के बाद ये पता चल रहा है कि भगदड़ व मारपीट के दौरान कम से कम दस राउंड फायरिंग की गई है। इतनी फायरिंग किसी एक हथियार से नहीं की जा सकती।

उन्होंने बताया कि जयप्रकाश पाल को गोली रिवाल्वर से मारी गई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में मिली चारों गोलियां रिवाल्वर की हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप के पास लाइसेंस भी रिवाल्वर का ही था। अब उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है तो उससे पूछताछ में हथियार को लेकर भी सवाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed