{"_id":"571f7d994f1c1bfb4ca9156e","slug":"ankit-se-badla-lene-k-liye-ki-chhedkhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित से बदला लेने टेंपो में चढ़ा था जीप चालक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकित से बदला लेने टेंपो में चढ़ा था जीप चालक
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 26 Apr 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
रेप
थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि के मठिया के पास सोमवार को छेड़खानी से बचने के लिए मेनका के टेंपो से कूदकर जान गंवाने वाली वारदात में पुलिस ने उसके पिता बालचंद्र की तहरीर पर शोभाछपरा निवासी कमांडर चालक जयराम सिंह जयी के विरुद्ध छेड़खानी सहित एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के पीछे की वजह कमांडर चालक द्वारा अंकित से बदला लेने की नीयत से मेनका से छेड़खानी करना बताया जा रहा है। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बारात रविवार को सावन छपरा में गई हुई थी। जिसमें कमांडर लेकर शोभाछपरा निवासी जयराम सिंह भी गया था।
वहां उसने कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी। इससे नाराज लोगों ने चालक जयराम की धुनाई कर दी थी। चालक की धुनाई करने वालों में मेनका का भाई अंकित कुमार भी शामिल था। सोमवार को जब मृतका अपने भाई अंकित के साथ टेंपो में बैठी, तो उस समय वहीं मौजूद जयराम ने अंकित को देखा।
विज्ञापन
और उससे बदला लेने की नियत से उसी टेंपो में बैठ गया था। यही नहीं टेंपो तेज चलाने के लिए आरोपी ने टेंपो चालक पर दबाव बनाया। जब टेंपो तेज हुआ तो जीप चालक अंकित की बहन से छेड़खानी करने लगा। इससे बचने के लिए मेनका टेंपो से कूद गई और उसकी मौत हो गई थी। हालांकि घटना के पुलिस 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
भले ही पुलिस तहरीर के आधार पर कमांडर चालक जयराम सिंह पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन टेंपो चालक को क्लीन चिट देना लोगों को पच नहीं रहा है। टेंपो चालक ने आरोपी के कहने पर ही टेंपो तेज चलाता रहा। ऐसे में टेंपो चालक को पुलिस क्यों छोड़ रही है, यह लोगों के लिए प्रशभन बना हुआ है।