फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accountant arrested for taking bribes .

लेखपाल को तीन हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 08 May 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 08 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for taking bribes .
एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने नलकूप कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर से लेखपाल अमीरचंद्र को घूस लेते वक्त शुक्रवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल पर आरोप है कि उसने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने वाले एक आवेदक तीन हजार रुपये घूस मांगा था। पीड़ित ने दो मई को उसके खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


गड़वार कस्बा के दीनदयाल प्रसाद ने दो मई को एंटी करप्शन महकमे के अफसरों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उससे क्षेत्रीय लेखपाल अमीरचंद्र ने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के लिए तीन हजार रुपये घूस मांगा है। इस पर टीम के अधिकारियों ने कहा कि जिले में टीम जाएगी और दीनदयाल से मोबाइल पर बात कर लोकेशन पूछेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जैसे ही टीम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, उसने लेखपाल के बारे में लोकेशन लेना शुरू कर दिया। आवेदक ने बताया कि उसे लेखपाल ने नलकूप कालोनी के दुर्गा मंदिर परिसर में शाम को 2.45 बजे पर बुलाया है। एंटी करप्शन टीम ने आवेदक को पाउडर लगे तीन हजार रुपये का नोट देकर दुर्गा मंदिर परिसर में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आवेदक ने लेखपाल को पैसा थमाया, टीम के सदस्याें ने गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर विजेंद्र राय ने बताया कि घूस लेने वाले लेखपाल की शिकायत करीब एक सप्ताह पहले मिली थी। लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ जोशी, एचसीपी ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed