{"_id":"588f54ed4f1c1b313de80f70","slug":"accident-me-mahila-mari","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-जीप की टक्कर में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-जीप की टक्कर में महिला की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
road accident
थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चट्टी के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर व जीप के आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गाजीपुर जिले के भावरकोल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी उषा देवी (32) पत्नी जितेंद्र राजभर गाजीपुर जिले के अवथही निवासी अपनी बहन के यहां से जीप पर सवार होकर नरहीं थाना क्षेत्र के पिपराकला गांव मायके आ रही थी।
जैसे ही वह नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चट्टी में समीप पहुंची कि ट्रैक्टर व जीप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला अपने मायके में रहती थी। उसका अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था।