फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

Thu, 13 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने दबोचा
बलिया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया-छपरा रेलमार्ग पर ट्रेनों में मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान यशवंत यादव व कमलेश कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से करीब 40 हजार रुपये कीमत के मोबाइल बरामद हुआ। इसके साथ ही दोनों को संबंधित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय और जीआरपी प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि बलिया-छपरा रेल रूट पर काफी दिनों से एक गैंग सक्रिय हो गया था, जो चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के साथ कभी-कभी रात के वक्त दो चार की संख्या में गोलबंद होकर यात्रियों से मोबाइल लूटने का काम करता था। इसे लेकर यात्रियों की शिकायत पर शिकायत जीआरपी के पास पहुंच रही थी, ऐसे में जीआरपी का भी इसे लेकर सिरदर्द बढ़ता जा रहा था। इसी बीच बुधवार को जीआरपी तथा आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना यशवंत यादव व उसके साथी कमलेश कुमार निवासी हरिपुर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद 12 मोबाइल बरामद हुए, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। उक्त टीम में निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र, एसआई सुभाष यादव अन्य स्टॉफ, आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार राय, अरविंद यादव, सुमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed