फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लापता युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

लापता युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
सुखपुरा/ हल्दी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से लगभग एक माह पहले 26 दिसंबर 2017 को लापता हुए युवक की हत्या कर लाश को बोरी में बालू और नमक के साथ भरकर फेंक दिया गया। सोमवार को पुलिस ने हल्दी के बिहार घाट से शव को बरामद करते हुए इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन

शिवपुर निवासी नागेंद्र साहनी (18) पुत्र नथुन साहनी 26 दिसंबर को बलिया में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला। मगर लौटा नहीं। इस पर भाई सत्येंद्र साहनी ने 29 दिसंबर को सुखपुरा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदा युवक के मोबाइल डिटेल के आधार पर सुुखपुरा पुलिस ने शिवपुर निवासी संजय साहनी को सोमवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में संजय ने नागेंद्र की हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस ने संजय की निशानदेही पर सुरजपुरा ताल से मोबाइल बरामद किया। तत्पश्चात उसे साथ लेकर हल्दी पुलिस के साथ क्षेत्र के बिहार घाट पर पहुंचे। इसके बाद सुखपुरा पुलिस ने उसके छोटे भाई अनिल साहनी को हिरासत में लिया। उसे लेकर बिहार घाट पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया।
विज्ञापन

हत्या के बाद नागेंद्र की लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरकर तथा उसमें बालू व नमक डालकर गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय साहनी अक्सर नागेंद्र साहनी के खाते में पैसा भेजा करता था। जिसे वह निकाल कर संजय की पत्नी संजू देवी को दे देता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसकी भनक जब संजय को लगी तो उसने संजू को नया सिम देकर हल्दी थाने के ह्रास नगर उसके मायके भेज दिया। वहां से संजू ने फोन करके नागेंद्र को ह्रास नगर बुलाया। उसके बुलाने पर रात में ही वह पहुंच गया। जहां संजय व अनिल ने नागेंद्र को नशीला पदार्थ खिलाया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बिहार घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या मामले में तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सुखुपरा थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी नागेंद्र का शव हल्दी थाना क्षेत्र के बिहार घाट से बरामद हुआ है, इस मामले में नागेंद्र के पिता की तहरीर पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed