फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रक की जद में आने से वृद्घ महिला की मौत

ट्रक की जद में आने से वृद्घ महिला की मौत

Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की जद में आने से वृद्घ महिला की मौत
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र नवरतनपुर चट्टी के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क पर टहल रही वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को हुई उन्होंने सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मटूरी गांव निवासी नूरजहां खातून (60) पत्नी करीमुल्लाह अंसारी शुक्रवार की सुबह बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर टहल कर अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह नवरतनपुर चट्टी के सामने सड़क पार करने लगी, वैसे ही बेल्थरारोड की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग पहुंचते तब तक ट्रक मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। नूरजहां खातून की टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जामकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद समझाबुझाकर जाम को समाप्त कराये। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed