फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवती को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

युवती को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 04 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
युवती को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
सिकंदरपुर। लड़की भगाने के आरोप में वांछित व पिछले तीन माह से फरार चल रहा युवक बुधवार की शाम युवती के पिता की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। विदित हो कि लड़की भगाने के आरोप में रितेश प्रजापति पुत्र रामप्रीत प्रजापति निवासी दूबा, थाना- दरौली, जिला- सिवान बिहार पर विगत तीन माह पूर्व लड़की के पिता के तहरीर पर सिकंदरपुर पुलिस ने धारा 363, 366, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी। बुधवार की शाम लड़की के पिता ने चौकी प्रभारी सिकंदरपुर को सूचना दिया कि आरोपी मेरी लड़की को फोन करके कह रहा है कि मैं मनियर रोड स्थित गांधी आश्रम सिकंदरपुर के सामने खड़ा हूं, तुम आ जाओ। हम लोग यहां से भागकर कहीं दूर चले जायेंगे। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed