फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
मनियर। क्षेत्र के मनियर बड़ागांव मार्ग के सरवार ककरघटी गांव के पास ट्रैक्टर के ट्राली की चपेट में आने से बुधवार की सुबह कस्बा के कम्युनिस्ट मोहल्ला निवासी बृजेश कुमार वर्मा (10) गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कस्बा के कम्युनिस्ट मोहल्ला के वार्ड नंबर एक निवासी कौशल वर्मा का सरवार में धान की रोपाई हो रही थी। इसके बाद उनका पुत्र बृजेश खेत से साइकल से वापस अपने घर की ओर आ रहा था। मनियर-बड़ागांव मार्ग के सरवार गांव के मोड़ के पास साइकल का चैन उतर गया था जिसे वह ठीक कर रहा था कि इसीबीच सामने से तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां से हालात नाजुक होने के कारण बलिया रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed