{"_id":"5b27f93d4f1c1bc2378b47f9","slug":"81529346365-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो किशोर सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की गंभीर हालत को देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसमें एक युवक को वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, एक अलग घटना में बस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवकों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। दो लोगों का प्राथमिक उपचार करके डिस्चार्ज कर दिया।
पहली घटना गड़वार थाना क्षेत्र के सीहाचौर गांव के समीप की है, जहां खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप भिड़ गई। जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया। पिकअप मोहम्मदाबाद से बक्सर मछली लोड करने के लिए जा रही थी। मऊ के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सरैया निवासी चंद्रमा यादव (40) , गोपाल (20) दोनों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि उदारतगंज निवासी सन्नी सोनकर (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र चौहान भरौली गांव के समीप की है। बाइक सवार तीन युवक गंगा घाट से अंतिम संस्कार कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पड़राव निवासी नन्दू राजभर (50) , बिहारी राजभर (22) एवं सचिन राजभर (15) तीनों एक बाइक से गंगा घाट से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बिहारी एवं सचिन को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। वहीं नंदू को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही नंदू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा तीसरी घटना में गुरुवार की रात सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर डुमरिया निवासी आकाश (15) अपने पिता को बाइक से बांसडीह कोतवाली रिश्तेदारी में छोड़ कर घर जा रहा था। इसी बीच पिंडहरा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
------------------------------
अनियंत्रित ट्रैक्टर पंचर की दुकान में घुसा
हल्दी।थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शुक्रवार की दोपहर बालू लदे ट्रैक्टर व पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर पास में ही एक पंचर बनाने वाली दुकान में जा घुसा। संयोग अच्छा था कि दुकानदार नहीं था। तेज रफ्तार होने से दुकान ध्वस्त हो गई। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए आवागमन बहाल कराया।