फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अस्पताल कर्मियों संग चेयरमैन के साथ भीड़ ने किया गाली-गलौज

अस्पताल कर्मियों संग चेयरमैन के साथ भीड़ ने किया गाली-गलौज

Thu, 17 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल कर्मियों संग चेयरमैन के साथ भीड़ ने किया गाली-गलौज
बलिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में खून जांच को लेकर मंगलवार को हुए विवाद मामले में बुधवार को सीएमएस की संस्तुति पर सीनियर एलटी ने कोतवाली में नगरपालिका के चेयरमैन अजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली चेयरमैन समेत सात नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पालिका परिषद के चेयरमैन अस्पताल में काफी संख्या में लोगों के साथ पहुंचे और कर्मियों से विवाद कर गालीगलौज किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर, दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
बताया जाता है कि जिला महिला अस्पताल के पैथालाजी में मंगलवार को करीब दो बजे खून की जांच कराने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासिनी रानी देवी पत्नी विजय पहुंची, जिन्हें बताया गया कि पैथालाजी बंद हो गई है, अगले दिन ही जांच हो पाएगी। इसके बाद वह चली गई, लेकिन कुछ देर बाद रानी देवी पुन: विजय यादव, नंदलाल, राधा किशुन, हीरालाल, शिवकुमार निवासीगण मोहम्मदपुर के साथ आई और जांच करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर कर्मियों से विवाद हो गया। चिकित्साकर्मियों ने भी विरोध किया। इस दौरान सीएमएस सुमिता सिन्हा ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। तहरीर में आरोप लगाया कि विवाद चल ही रहा था कि नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार करीब 30-40 लोगों के साथ सीएमएस के कक्ष में पहुंच गए तथा विवाद करने लगे। उन्हें समझाने की कोशिश भी हुई, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनके साथ आए कुछ लोग सीएमएस कक्ष में घुस गए और गालीगलौज करने लगे। सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। उधर, नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार ने जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार किए जाने की बात से इनकार किया है, उनका कहना है कि वह पीड़ित की सूचना पर सीएमएस से वार्ता करने गए थे। अस्पताल में किसी से उनका विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन


पैथालाजी कर्मियों की जांच के लिए टीम गठित
बलिया। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को खून की जांच को लेकर हुए विवाद की जांच के लिए सीएमएस ने चार सदस्यीय टीम गठित किया और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। सीएमएस ने बताया कि पैथालाजी में हुए विवाद के पीछे आखिर क्या कारण है, इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि जांच में अगर किसी पर दोष सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि अस्पताल में हुए विवाद प्रकरण में दोनों पक्ष से तहरीर प्राप्त हो गई है। एक पक्ष से पीड़िता के जेठ नंदजी यादव के तहरीर पर मनोज राय समेत सात नामजद और अन्य के मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मनोज राय की तहरीर पर नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार समेत सात नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed