{"_id":"5ab6856a4f1c1be93f8b4bb1","slug":"81521911146-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान टेंपो चालक की मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। सिकंदरपुर मार्ग पर बीते मंगलवार को हल्दी रामपुर के नेदुआ ढाले के पास टेंपो-बाइक भिड़ंत के बाद पिटाई से घायल टेंपो चालक की शुक्रवार की शाम वाराणसी के चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बलिया-सोनौली मार्ग जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
बीते 20 मार्च को नेदुआ ढाले के पास बाइक-टेंपो के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने टेंपो चालक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहां बिहरा निवासी अमीर चंद (40) की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी ले जाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान चालक ने शुक्रवार की मौत हो गई। घटना से क्षुब्ध लोगों ने बलिया-सोनौली मार्ग जाम कर दिया। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे जाम के बाद एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, उभाव इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।