फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अगलगी में तीन परिवार के आठ रिहायशी झोपड़ी राख

अगलगी में तीन परिवार के आठ रिहायशी झोपड़ी राख

Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अगलगी में तीन परिवार के आठ रिहायशी झोपड़ी राख
सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा चितविसांवखुर्द में शुक्रवार की देरशाम अचानक आग लगने से तीन परिवार के आठ रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। जिससे उसमें रखा सारा समान नष्ट हो गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। शुक्रवार की रात सबसे पहले आग चितविसांवखुर्द निवासी भिखारी पटेल पुत्र स्व. रामचन्द्र पटेल रिहायशी पलानी के पीछे से लगी। उस समय घर की महिलाएं चौथ व्रत की कथा सुनने किसी के घर गई हुई थी। पलानी में अचानक आग लगने से उनके परिवार के सभी लोग घबराकर बाहर निकलने और आग पर काबू पाने के लिए कोशिश करने लगे। तभी आग ने विकराल रूप धारण कर बगल में रहने वाले मुनिब व सरल गोड़ के पलानी को चपेट में ले लिया। जिससे भिखारी के चार पलानी , मुनिब के दो पलानी व सरल गोंड के दो रिहायशी पलानी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भिखारी के लड़की ज्योति की 4 फरवरी को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed