फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   80 huts burned by fire

आग से 80 झोपड़ियां जलकर हो गईं राख

Tue, 06 Mar 2018 10:42 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 06 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
80 huts burned by fire
बांसडीह के खरौनी गांव में लगी आग के चलते जले मड़हे और पौधे। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के राजागांव खरौनी स्थित यादव बस्ती में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 25 परिवारों की 80 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आकर चार मवेशी जलकर मर गए। जबकि आग पर काबू पाने के चक्कर में एक व्यक्ति झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 40 मिनट बाद पहुंचे अग्निशमन दस्ते और ग्रामीणों ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर यादव बस्ती के लोग अपने-अपने काम पर लगे हुए थे। इस बीच कुंदन यादव के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी।

अभी लोग कुछ बचाव के लिए कर पाते कि आग ने बगल में स्थित शिव मंगल यादव, सुरेश यादव, नरेश यादव, प्रबल यादव, बलिराम यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, हरदीप यादव, जुबा यादव, काशीनाथ यादव, देवनाथ यादव, उर्मिला, केशव यादव, रामायण यादव, मीरा यादव, वासुदेव, मीरा, खेदन, रामायण पारस, जवाहिर, राजीव देव की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में घर में रखा दैनिक उपभोग के सामान सहित पलंग, बिछौना, नकदी, गहने जलकर राख हो गए। वहीं कुंदन यादव की दो भैंस एवं वीरबल यादव के दो बछड़े जलकर मर गए। जबकि आग पर काबू पा रहा वीरबल यादव (50) भी झुलस गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। बांसडीह एसडीएम अरविंद चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। समाजसेवी शशिकांत सिंह ने खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed