{"_id":"5bd20db1bdec2265a106178e","slug":"71540492721-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों को लेकर जा रही बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों को लेकर जा रही बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के समीप बुधवार की देर रात बारात से वापस जा रही बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में करीब दो दर्जन बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज किया गया। लेकिन दो घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि इसके बाद बस में सवार अन्य बाराती घायलों को लेकर छपरा चले गए।
बताया जाता है कि बिहार प्रांत के सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नगवां (मलमलिया) गांव निवासी नबाब मियां के पुत्र की बारात बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर निवासी फिरोज मियां के यहां उनकी पुत्री के साथ शादी के लिए आई थी। शादी होने के बाद बारात वापस बस से अपने गांव के लिए जा रही थी। बस एनएच 31 के बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित मठ योगेंद्र गिरि चट्टी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर पहुंची ही थी कि सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें मलमलिया गांव निवासी सवार बाराती तसलीम मियां (30), इंसान मियां (35), भोजा मियां (60), ताजा मियां (50), बड़क मियां (35), अमजद मियां (20), नाजिर मियां (12), छोटकन मियां (22), खेदू मियां (45), करीम मियां (47), हफीज मियां (45) सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। सीएचसी पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो घायल तसलिम मियां व हफीज मियां को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि बाद में बस में मौजूद अन्य बाराती घायलों को भी लेकर छपरा चले गए।