फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घाघरा किनारे मिला महिला का शव, सनसनी

घाघरा किनारे मिला महिला का शव, सनसनी

Tue, 08 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
घाघरा किनारे मिला महिला का शव, सनसनी
बलिया (मनियर)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर घाघरा नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। महिला की शिनाख्त मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर-10 चांदूपाकड़ बहेरा पार निवासी अवधेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी बबीता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर निवासी मंगरु यादव की पुत्री बबिता की शादी 10 जुलाई 2016 को मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर-10 चांदूपाकड़ निवासी परमेश्वर यादव के पुत्र अवधेश यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति और पत्नी में विवाद होने लगा। इसको लेकर पांच मई को पंचायत हुई, जिसमें छह मई को विदाई के लिए तिथि तय हुई। मृतका के भाई राजू यादव ने थाने में तहरीर उल्लेख किया है कि छह मई को जब मैं बहन की विदाई कराने आया तो घर में ताला लगा हुआ था। जिसके बाद मैंने थाने में बहन के गायब कर देने की तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई। सोमवार की सुबह मेरी बहन का शव बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर के घाघरा नदी के किनारे मिलने की जानकारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतिका के भाई राजू यादव ने पति, ससुर, ज्येष्ठ, जेठानी व छोटे तीन देवर तथा सरंगापुर गांव निवासी दंपति सहित उनके दो पुत्रों के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed