फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पोखरे में डूबने से युवक की मौत

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
नगरा। क्षेत्र के खनवर स्थित पोखरे में मंगलवार को दोपहर बाद नहाते समय डूब कर शुभम पटेल (18) की मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों को बुलवा कर शव को निकलवाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। बताया जाता है कि शुभम दक्षिण टोला मऊ, अपने मित्र मन्नू शर्मा संस्कृत पाठशाला मऊ व मोनू गुप्ता दक्षिण टोला मऊ के साथ बाइक से मोनू गुप्ता के ननिहाल मालीपुर आया था। वहां से तीनों मित्र खनवर के ऐतिहासिक पोखरे में स्नान करने पहुंच गए। स्नान करते समय शुभम गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। उसके साथियों ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवा कर जाल से शव को बाहर निकलवाया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पिता केशवदास पटेल अपनी पत्नी के साथ थाने पर पहुंच गए। पुलिस मृतक के दोनो मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed