फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पशु चोरों को पकड़कर जमकर पीट, फिर बाल काटकर नगर में घुमाया

पशु चोरों को पकड़कर जमकर पीट, फिर बाल काटकर नगर में घुमाया

Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पशु चोरों को पकड़कर जमकर पीट, फिर बाल काटकर नगर में घुमाया
रसड़ा। श्रीनाथ मठ से दो बछड़ो को लेकर भागते समय सोमवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो पशु चोरों को धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई कर बाल काटकर नगर में घुमाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीनाथ मठ के दो बछड़ो को पशु चोर पांच बजे भोर में गाड़ी पर लादकर गाजीपुर ले जाने की फिराक में थे। मठ के पुजारी सुखपुरा थाना के जिराबस्ती निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पुत्र भगवती लाल ने देख शोर मचाया। शोर सुन आस पास लोगो ने दौड़ा कर दो युवकों को धर दबोचा। आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने दोनों चोरो की धुनाई कर दी। इसके बाद उनके बाल काट कर हाथ में तख्ती पकड़ा कर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पकडे गये दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी उमा पुत्र सुभाष एवं सोनू पुत्र श्याम बिहारी है। पुजारी के तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed