{"_id":"59a9a81d4f1c1b09278b4be1","slug":"71504290845-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव निवासी मृतका की सास तारा देवी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि शेष आरोपी अब भी फरार है। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मालूम हो कि नगरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी रीता देवी (25) का विवाह दो-तीन साल पूर्व बांसडीहरोड थाना के कुसौरा गांव निवासी अखिलेश गिरी के साथ हुआ था। आरोप है कि बुधवार की शाम दहेज लोभियों ने मिट्टी का तेल उडे़ल कर महिला को जला दिया था, जिसकी मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका की मां जयमुनी के तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश गिरी, ससुर काशी पर्वत, सास तारा देवी, देवर विनोद पर्वत, देवरानी बुचिया देवी के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।