{"_id":"5873b12d4f1c1b1629ba8c89","slug":"712-peti-angregi-sharab-baramad-taskar-bhage","type":"story","status":"publish","title_hn":"712 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद तस्कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
712 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद तस्कर भागे
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 09 Jan 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवादा गांव के समीप रविवार की देर रात गड़वार पुलिस ने एक डीसीएम से बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा बरामद किया जबकि चालक और समेत अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़ी गई शराब गोवा, अरुणाचल व चंडीगढ़ निर्मित है, जिसकी कीमत लगभग 44 लाख बताई जा रही है। एसपी ने आशंका जताई है कि शराब चुनाव के मद्देनजर प्रयोग में लाने के लिए हो सकती है।
एसपी ने बताया कि रविवार की देर रात मुखबिर से लाखों की शराब गड़वार थाना क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिली। डायल 100 के सीओ सिटी केसी सिंह, गड़वार एसओ अतुल राय के नेतृत्व में नवादा गांव के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर डीसीएम चालक एवं शराब तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और थाने लाई।
चूने की बोरी की आड़ में छिपा कर रखी गई कुल 23 हजार 16 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई। वहीं जयप्रकाश नगर में वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की रात बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन राय टोला निवासी शशिकांत को 16 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार का चालान कर दिया।