फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शौच करने गई किशोरी से युवक ने की छेड़खानी

शौच करने गई किशोरी से युवक ने की छेड़खानी

Sun, 17 Mar 2019 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शौच करने गई किशोरी से युवक ने की छेड़खानी
नरहीं। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम शौच करने गई एक दलित किशोरी के साथ गांव के ही एक मनबढ़ युवक छेड़खानी करने लगा। जब किशोरी ने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में दुपट्टा ठूंस कर चुप करा दिया। उधर जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे तो वह काफी दूर एक डेरा के समीप खेत में मिली। परिजनों ने घटना की सूचना तत्कान यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। शनिवार को पीडि़ता की मां कप्ते तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी शुक्रवार की शाम शौच के लिए खेत में गई हुई थी। जहां बड़का खेत निवासी टुनटुन यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव किशोरी के साथ छेड़खानी व जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब किशोरी ने शोर मचाना चाहा तो युवक ने उसके मुंह में दुपट्टे ठूस कर बंद कर दिया। किशोरी के घर पहुंचने में जब देर हुआ तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। तभी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक डेरा के पास मिली। उधर लोगों को देखकर अभियुक्त टुनटुन भागने लगा। जिसे परिजनों ने पकड़ लिया और युवक की धुनाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की मां के तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्घ पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed