फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एटीएम चोर एक गिरफ्तार, चार फरार

एटीएम चोर एक गिरफ्तार, चार फरार

Thu, 13 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
एटीएम चोर एक गिरफ्तार, चार फरार
बलिया। कोतवाली पुलिस ने बिहार प्रांत के छपरा जिला के बबुआ थाना के जलालपुर निवासी अनूप कुमार सिंह पुत्र दिलीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर 66 डीआईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि चार सदस्य अब भी फरार है। अभियुक्तों पर एटीएम कार्ड बदल कर धोखे से 41 हजार रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया निवासी गीता देवी पत्नी शिवकुमार दूबे द्वारा 11 सितंबर को एटीएम से रुपये निकालने के दौरान अनूप कुमार सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बबुआ थाना जलालपुर छपरा बिहार ने अपने साथी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबा पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मुखरेरा थाना मांझी छपरा बिहार, इसी थाने के संतोष कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र अज्ञात, अरविंद कुमार सिंह पुत्र जयराम सिंह के सहयोग से झांसा देकर एटीएम बदल लिया और उनके एटीएम से 41 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित गीता देवी की सूचना पर अनूप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में कदम चौराहा, सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज बलिया, राजधानी रोड, पंजाब नेशनल बैंक कुंवर सिंह चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा आदि स्थानों पर स्थित एटीएम से धोखाधड़ी करके पैसा निकालने की बात स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed