फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपानेता मुरली का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

भाजपानेता मुरली का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 06 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपानेता मुरली का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
बेल्थरारोड (बलिया)। उभाव पुलिस ने 16 जुलाई को सोनाडीह ग्राम के पास भाजपा नेता मुरली वर्मा और उनकी शिक्षिका पत्नी प्रियंका और अजीत यादव पर फायरिंग करने मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार की शाम का बस स्टेशन से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी ने बताया कि गवाही से रोकने के लिए मुरली पर गोली चलाई थी। मुरली के भ्रम में अजीत को गोली मारी गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि भाजपा सीयर मंडल के उपाध्यक्ष व पड़री गांव निवासी मुरली वर्मा व उनकी पत्नी शिक्षिका प्रियंका और सोनाडीह गांव निवासी अजीत यादव को गत 16 जुलाई को अहिरूपुर हालानाला के पास दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल मुरली के भाई रामलखन की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। इस घटना में पुलिस की जांच में तीन लोगों का नाम प्रकाश में आया। जिसमें से एक आरोपी मतऊपुर के पुरा निवासी राहुल को पुलिस ने शनिवार की शाम बस स्टेशन से गिरफ्तार किया। उभांव थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि छह साल पूर्व हुए प्रेमचंद हत्याकांड में मुरली वर्मा गवाह हैं। मुरली को कई बार गवाही देने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना। जिसे गवाही से रोकने के लिए गोली मारी गई। आरोपी के अनुसार जेल में बंद कुख्यात अपराधी रामाश्रय का भतीजा रविंद्र भाजपानेता मुरली वर्मा को जान से मारने के लिए मतउ का पुरा आया, जहां मुरली को मारने की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए मऊ जिले के ताहिरपुर निवासी अजीत यादव, मतउ का पूरा निवासी रामप्रताप और राहुल ने 16 जुलाई को सोनाडीह में मुरली वर्मा पर हमला किया। जिसमें अजीत ने गोली चलाई। इस दौरान मुरली व उसकी पत्नी प्रियंका और सोनाडीह निवासी अजीत यादव घायल हो गए। अपराधियों ने मुरली वर्मा के भ्रम में गलती से अजीत को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed