{"_id":"5b4f6dde4f1c1b4b748b5ac4","slug":"61531932126-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी छात्रों ने फायरिंग कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनशनकारी छात्रों ने फायरिंग कराने का लगाया आरोप
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ चला रहे अनशनकारियों पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग की डर से अनशनकारी महाविद्यालय प्रांगण में भाग गए। अनशनकारियों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैरिया पुलिस को भी सूचना दी। महाविद्यालय के चौकीदार दशरथ ने भी बताया कि इंटर कालेज के पास जो शिवमंदिर है उसी स्थान से फायरिंग की गई है।
बुधवार की सुबह अनशनकारी छात्र विकास कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता व मुहम्मद शहजाद ने बैरिया थाना में तहरीर देकर महाविद्यालय के प्राचार्य पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। उधर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत के नेतृत्व में बीए और एमए की फीस वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। महाविद्यालय के द्वार पर अनशनकारी बैठे रहे। मंगलवार की शाम को बैरिया तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अनशनकारी अपनी मांग पूरा होने तक अनशन जारी रखने के जिद पर हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं होता है अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर धनन्जय सिंह, मिथलेश चौबे, रवि कुमार केशरी, मुकेश कुमार यादव, अनुज यादव धोनी, अंकित यादव, रामबालक यादव, अजीत यादव पीकू, आदित्य कुमार मिश्रा, मुकेश तिवारी, विशाल सिंह, धनंजय सिंह आदि रहे।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि महाविद्यालय के गेट पर अनशन कर रहे छात्रों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।