फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 395000 रुपये उड़ाया

बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 395000 रुपये उड़ाया

Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक की डिक्की तोड़ बदमाशों ने 395000 रुपये उड़ाया
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से शुक्रवार की दोपहर बदमाशों ने तीन लाख 95 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जब पीड़ित बाइक के पास पहुंचा तो डिक्की टूटा देख अवाक रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव निवासी अरविंद कुमार गुप्ता अपनी पत्नी मंजू के साथ पंजाब नेशनल बैंक में पैसा लेने गये थे। जहां से अरविंद ने अपने खाते से 195000 रुपया तथा पत्नी मंजू के खाते से दो लाख रुपया निकाला और बाइक की डिक्की में रख घर को चल दिए। रास्ते में जाम गांव स्थित पोस्ट ऑफिस पर किसी काम के लिए बाइक खड़ी कर पोस्ट ऑफिस के अंदर पति-पत्नी गए। इसीबीच पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवक पोस्ट ऑफिस के पास रुके। जहां एक दुकान से गुटखा खाया। इसके बाद मौके की नजाकत देख बदमाशों ने डिक्की में रखे 395000 रुपया पर हाथ साफ कर दिया। आसपास के लोग शोर मचाते पहुंचते कि बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी, कोतवाल जगदीश चंद्र यादव मय फ़ोर्स संग घेराबंदी कर सघन जांच शुरू किया। लेकिन बदमाशों का कहीं अता-पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपाची बाइक पर दो बदमाश थे। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed