फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम आवास के डाटा फीडिंग में धांधली

पीएम आवास के डाटा फीडिंग में धांधली

Thu, 23 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास के डाटा फीडिंग में धांधली
बांसडीहरोड। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दर्जनों गावों में विभाग द्वारा डाटा फीडिंग करने के नाम पर धांधली की गई है। अधिकांश गांव में महिला लाभार्थियों के नाम के आगे मुखिया का नाम न देकर किसी अन्य व्यक्ति का नाम फीड किया गया है। नतीजतन, लाभार्थी पीएम आवास से वंचित हो रहे।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो कई लाभार्थियों को आवास बनाने की पहली किस्त 40 हजार रुपये मिली है। जिसमें से बिचौलियों के माध्यम से 10 से 20 हजार रुपये कई प्रधान एवं सेकेट्री ने लिया है। जबकि इन लोगों ने गरीब परिवार के लोगों को आवास नहीं देकर एक ही परिवार के दो से तीन लोगों को आवास दे दिया है। कई लाभार्थी अभी भी दूसरी क़िस्त के अभाव में झोपड़ी में रहने को विवश हैं। विकास खंड दुबहर अंतर्गत 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए शासन ने प्रति लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किया। दर्जनों लाभार्थियों को आवास का 40 हजार रुपये मिल गया है। उनका आरोप है कि पहली क़िस्त में प्रधान एवं सचिव ने बिचौलियों के माध्यम से 10 से 20 हजार रुपया आवास बनवाने के नाम पर ले लिया है। वहीं एक परिवार में पिता-पुत्र के नाम से भी आवास दिया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के जितेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, शिवजी प्रसाद आदि ने विभागीय अधिकारियों को पत्रक देकर आवास आवंटित में हुई धांधली को लेकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ राजेश राय ने बताया कि कोई अगर बिचौलियों को आवास बनाने का पैसा देता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। कहा कि आवास के नाम पर कहीं कोई पैसा नहीं लगता है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर सम्बंधित के विरूद्ध कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed